IMG_20261022_093620
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद से दर्जा राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी, सुरेश कोली ने जनसेवा और क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया

रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री नियुक्त होने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कोली का घास मंडी, आदर्श कॉलोनी में अनुसूचित समाज एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में नवनियुक्त दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली ने क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा, समाज का सम्मान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा का भी स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सुरेश कोली ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में राजकुमार सागर, करन गंगवार, अशोक सागर, सुनील सागर, जगत सिंह वनकोटा (पूर्व सैनिक), रघुवीर सिंह (सेवानिवृत्त दरोगा), रूपकिशोर, चन्द्र सेन, कैलाश चंद्र (सेवानिवृत्त दीवान), आनंद सिंह (सेवानिवृत्त सैनिक), कमलवीर, अधिवक्ता दीपक कुमार, गोविंद दास सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सुरेश कोली ने समस्त अनुसूचित समाज एवं क्षेत्रवासियों का भव्य स्वागत और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!