IMG-20261018-WA0025
  • कन्याओं के चरण पूजकर लिया आशीर्वाद, बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का दिया संदेश

रुद्रपुर। नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने निवास पर विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं के चरण पूजकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार वितरित किए।

इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व है। सनातन परंपरा में कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। यह पर्व श्रद्धा, संस्कार और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि कन्या पूजन केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बेटियों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का संकल्प लेने का भी अवसर है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए प्रयास करने चाहिए।

ठुकराल ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की शक्ति हैं। उनके प्रति सम्मान और समान अवसर की भावना हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने सभी से बेटियों के सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!