बगवाड़ा की गणेश गार्डन सोसायटी और ट्रांजिट कैंप में आयोजित जागरण में पहुंचे ठुकराल, श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना की
रुद्रपुर। नवरात्र के पावन अवसर पर शहर में जगह-जगह मां भगवती के जागरण आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 16 के बगवाड़ा क्षेत्र स्थित गणेश गार्डन सोसायटी में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि मां भगवती की आराधना से श्रद्धालुओं को शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। नवरात्र का पर्व भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। मां भगवती के जागरण जैसे धार्मिक आयोजन लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सामूहिक सहभागिता से सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने मां भगवती से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में समाजसेवी संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, ललित सिंह बिष्ट, आनंद शर्मा और केरु मंडल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गणेश गार्डन सोसायटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सोसायटी निवासी रामकुमार, प्रभाकांत दुबे, मनीष ठक्कर, सुनील शर्मा, ज्ञानेश सिंह, महेश आर्या, विक्की रावल, उपकार गौड़, योगेश यादव, आरबी सिंह, सुकुमार मंडल, रोहित चौधरी, अभय सिंह, विनोद यादव, जगदीश यादव, लॉबी, अखिलेश, राज बहादुर और अनिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ट्रांजिट कैंप में भी हुआ मां भगवती का विशाल जागरण
वहीं, ट्रांजिट कैंप में भी मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। यहां पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और मां भगवती का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मां भगवती के प्रति श्रद्धा और भक्ति लोगों को कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
ठुकराल ने कहा कि नवरात्र के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को एक साथ आने का अवसर मिलता है और समाज में आपसी सौहार्द एवं एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने मां भगवती से सभी के कल्याण और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, आनंद शर्मा, ललित सिंह बिष्ट और केरु मंडल सहित भूपराम लोधी, हरचरण लाला, कुंवर सेन आचार्य, सोनी कारीगर, संजीव सिंह, अनिल कुमार, पप्पू शर्मा, मनोहर गंगवार, हर्षित गंगवार, करण सिंह, सतीश कुमार दिवाकर, गौतम सिंह, अंकुर रस्तोगी, संजय मौर्य, विशाल राजपूत, प्रताप सिंह, सोनू लोधी, सर्वेश कुमार गंगवार, शैलेश दिवाकर, पिंटू राठौर, संतोष शर्मा, देवेंद्र शर्मा और रविंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
