- भगवानपुर, हरिदासपुर और दानपुर में श्रद्धालुओं से की मुलाकात, आयोजकों ने स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित; भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सवों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें दुर्गा पूजा एवं नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न आयोजन समितियों की ओर से ठुकराल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि दुर्गा पूजा भारतीय संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी भारतीय परंपराओं और धार्मिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन समितियों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी से त्योहारों को प्रेम, सहयोग और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।
भगवानपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव में हुए शामिल
ग्राम भगवानपुर स्थित शिव मंदिर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं अधिवक्ता सर्वेश सिंह, संजय ठुकराल, चौधरी ओमपाल सिंह, अक्षय कुमार, रवि शाह, शिव शंकर वर्मा, रोहित गौड़, मनमोहन सिंह, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, जितिन गौड़, आशीष प्रताप सिंह, संतोष यादव, नारायण कुमार, सौरभ बिष्ट, संजय गुप्ता, चंद्रशेखर, भूपेश गुप्ता, समीर आर्या, नैन कुमार, राम गोपाल, मानिक सैनी, खीम सिंह, विजय तिवारी, उपेंद्र सिंह, रूपेंद्र प्रताप सिंह, अंकुर चौधरी, संजय राय, रिंकू, नीतीश कुमार, अंकित बटला, आकाश बटला, वंश ग्रोवर, अंकित चंद्रा, गगन ग्रोवर, आनंद शर्मा, ललित सिंह बिष्ट, खीम सिंह कोटिया, इंदर रौतेला, हर्ष चौधरी और केरु मंडल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हरिदासपुर में श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं
इसके बाद ठुकराल ग्राम हरिदासपुर में आयोजित श्री श्री सार्वजनिक शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव में पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान चौधरी ओमपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, संजय ठुकराल, हरिदास मंडल, शिवम शर्मा, देवव्रत मंडल, गौरंग विश्वास, नीरज कोरंगा, प्रवण शील, योगी मंडल, गोविंद मंडल, अंकित बटला, आकाश बटला, ललित सिंह बिष्ट, आनंद शर्मा, अंकित चंद्रा, गगन ग्रोवर, वंश ग्रोवर, हर्ष चौधरी, अंकुर चौधरी, संजय राय, रिंकू और रूपेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
दानपुर में श्री राम बाल कमेटी के आयोजन में की पूजा-अर्चना
ग्राम दानपुर में श्री राम बाल कमेटी की ओर से आयोजित मां दुर्गा पूजन महोत्सव में भी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मंदीप वर्मा, कमेटी अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, वशिष्ठ कुमार, माधव सिंह, विजय बहादुर, जितेंद्र वर्मा, श्रवण पांडे, मनजीत वर्मा, रमन गुलाटी, मोनू चीमा, आशीष यादव, रवि कुमार, गणेश, गुरु चरण सिंह, ओमपाल सिंह चौधरी, संजय ठुकराल, अंकित बटला, आकाश बटला, ललित सिंह बिष्ट, गगन ग्रोवर, आनंद शर्मा, केरु मंडल, वंश ग्रोवर, राहुल वर्मा और हर्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
