IMG-20261017-WA0060(1)
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कार्रवाई, न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए पुलिस ने 9 पुरुषों और एक महिला वारंटी को पकड़ा।

गदरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत गदरपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 16 और 17 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील के दौरान 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में प्रेम सिंह निवासी सूरजपुर नंबर-1 गदरपुर, राहुल बिष्ट निवासी सिनेमा लाइन वार्ड नंबर-3 गदरपुर, उदयवीर सिंह निवासी डोगपुरी, मुरारी निवासी गुलरभोज, गोविंद कश्यप निवासी वार्ड नंबर-8 गदरपुर, बबलू निवासी गदरपुर, राजू उर्फ राजू पेंटर निवासी नई बस्ती गुलरभोज, सुल्तान अली निवासी मजराशीला, अनिल पुत्र जसपाल निवासी भजनपुरी (हाल निवासी स्वादिष्ट भोजनालय, दिनेशपुर मोड़, गदरपुर) तथा महिला वारंटी देवी मंडल निवासी मुकरंदपुर गदरपुर शामिल हैं।

इन मामलों में एनआई एक्ट की धारा 138, चोरी, आबकारी अधिनियम, वन अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं से संबंधित प्रकरण शामिल हैं।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल के नेतृत्व में गदरपुर पुलिस टीम ने की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, मनोज पाण्डेय, मोहन बोहरा, सुरेंद्र रिंगवाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।

error: Content is protected !!