IMG-20261006-WA0002
  • सार्वजनिक स्थान पर बस चालक के साथ मारपीट के मामले में तीनों ट्रक चालक गिरफ्तार, धारा 172 BNSS के तहत की गई कार्रवाई

किच्छा। थाना पुलभट्टा क्षेत्र में रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को रोडवेज बस चालक के साथ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट की घटना सामने आई थी, जिस पर थाना पुलभट्टा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस ने मामले में सैफ खान (23), सावेज खान (24) और रिजवान (27) को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी ट्रक चालक बताए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में कोई आपराधिक अभियोग दर्ज नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय रोडवेज बस में अन्य यात्री भी सवार थे और उन्हें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचना था। इसी कारण बस चालक की ओर से तत्काल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। हालांकि, पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट के मामले को संज्ञान में लेते हुए तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 172 BNSS के तहत नियमानुसार कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि यदि रोडवेज बस चालक की ओर से तहरीर प्राप्त होती है तो उसके आधार पर अभियोग पंजीकृत कर पृथक से विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • सैफ खान पुत्र बाबू खान, निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा, उम्र 23 वर्ष।
  • सावेज खान पुत्र सरवर खान, निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा, उम्र 24 वर्ष।
  • रिजवान पुत्र जमील बख्श, निवासी वार्ड नंबर 06, नई सुनहरी, थाना किच्छा, उम्र 27 वर्ष।
error: Content is protected !!