- कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर यातायात, रूट डायवर्जन, पार्किंग और बैरिकेडिंग को लेकर दिए कड़े निर्देश
खटीमा। 04 अक्टूबर 2026 को खटीमा में आयोजित होने वाले वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शनिवार, 03 अक्टूबर को SSP अजय गणपति ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, पार्किंग तथा बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
SSP ने निर्देशित किया कि वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखने तथा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने पर विशेष जोर रहेगा।
