- दिनेशपुर पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर की कार्रवाई, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही जारी
दिनेशपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में वांछित, फरार एवं पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनेशपुर पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में करन सिंह पुत्र वीर सिंह, निवासी हजीरा, थाना बाजपुर, उम्र 24 वर्ष शामिल है। उसके खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 272/24, FIR संख्या 214/23 तथा धारा 379/411 भादवि से संबंधित मामला है।
दूसरे आरोपी उमेश्वर सिंह राठौर पुत्र लक्ष्मण सिंह राठौर, निवासी चंदनगढ़, वार्ड नंबर 03, थाना दिनेशपुर, उम्र 35 वर्ष को धारा 138 NI Act से संबंधित फौजदारी वाद संख्या 5852/21 में गिरफ्तार किया गया।
वहीं तीसरे आरोपी आशुतोष गाईन पुत्र महेन्द्रनाथ गाईन, निवासी वार्ड नंबर 01, थाना दिनेशपुर, उम्र 46 वर्ष को वारंट संख्या 557/24, धारा 138 NI Act के मामले में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अ0उ0नि0 बलराम सिंह सागर, अ0उ0नि0 सुरेंद्र सिंह, अ0उ0नि0 जीवन चन्द्र जोशी, हे0का0 1184 कृपाल बोरा, का0 636 महेन्द्र सिंह और का0 1305 सन्तोष कुमार शामिल रहे।
