- रम्पुरा 84 घंटा शिव मंदिर में रामलीला का भव्य शुभारंभ, बोलीं—चित्र के साथ चरित्र की भी पूजा करें
रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित श्री शिव मंदिर 84 घंटा में आयोजित रामलीला का शुभारंभ भाजपा नेत्री एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भगवान श्रीराम की आरती कर किया।
इस अवसर पर श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम हमारे कण-कण में विद्यमान हैं और वे हमारे आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के चित्र की पूजा के साथ-साथ उनके चरित्र की भी पूजा करनी चाहिए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
रामलीला स्थल पर पहुंचने पर रामलीला कमेटी के सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ श्रीमती शर्मा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद श्रीमती शर्मा ने जगदीश कलर लैब के एमडी जगदीश टंडन, समाजसेवी एवं व्यापारी बिट्टू छाबड़ा, ठुकराल गारमेंट के एमडी जगदीश ठुकराल, विजय गुप्ता, श्रीमती सरोज रानी, भूरी कोली और यादो देवी कोली सहित अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर रामलीला का विधिवत उद्घाटन किया।
इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लालमन कोली, किशन कोली, शंकर कोली सहित अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथि श्रीमती मीना शर्मा एवं अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा पीत वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। कमेटी की ओर से सभी अतिथियों को श्रीराम दरबार का चित्र भी भेंट किया गया।
