- श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान, रामलीला मंचन देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रुद्रपुर। श्री शिव मंदिर चौरासी घंटा, रम्पुरा में आयोजित रामलीला मंचन के छठे दिन का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने लोगों से श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान रामलीला आयोजकों की ओर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को मंच पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद कलाकारों ने रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का सुंदर मंचन किया। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष लालमन कोली, महामंत्री किशन कोली, कोषाध्यक्ष शंकर कोली, संजय ठुकराल, राजू गुप्ता, गगन ग्रोवर, सियाराम कोली, अजय नारायण सिंह, ललित सिंह बिष्ट, आनंद शर्मा, राम कुमार गुप्ता, रामसेवक कोली, दिनेश कोली, गब्बर कोली, अंकित श्रीवास्तव, सोनू कोली, तेजपाल कोली, राजा राम कोली, बंटी कोली, दीना श्रीवास्तव, पप्पू कोली, दानवीर कोली और ओमपाल कोली समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
