IMG-20260925-WA0050
  • जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जताया विरोध, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

रुद्रपुर। किच्छा में विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हुई कथित हाथापाई और अभद्रता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ट्रांजिट कैंप में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि किच्छा में विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ सामने आया घटनाक्रम गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में प्रशासन चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई को स्वीकार नहीं करेगी। जनप्रतिनिधि के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जनप्रतिनिधि के साथ अभद्रता लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन राजनीतिक विरोध को व्यक्तिगत विवाद या मारपीट का रूप नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ होने वाली अभद्रता और हिंसा के खिलाफ पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।

प्रदर्शन में परिमल राय, सुनील चुघ, पिंटू गांगुली, जगदीश कर्मकार, रणजीत सिंह, केना मंडल, सुशील मंडल, केरू मंडल, रामकुमार गुप्ता, श्यामल मंडल, कमल, अर्जुन विश्वास, मोहन, पिंटू राय, सतीश कुमार, मनतोष, मानस, बाबू विश्वकर्मा, सुखदेव, मनोज राय, संजीव, शुभंकर राय, मंगल, शुभम मंडल, अजय, मंगल सरदार, फेना, जगदीश दास, रविन्द्र गुप्ता, अमल रंजीत, बाबू ढाली समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!