- शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित गणेश महोत्सव में पहुंचे ठुकराल, आयोजन समितियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित
रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रविवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित गणेश उत्सवों में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर गणपति भगवान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान आयोजन समितियों की ओर से ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
ठुकराल ने रम्पुरा स्थित मनोकामना शिव मंदिर, मां काली मंदिर, गांधी कॉलोनी स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर, दानपुर स्थित सामिया लेक सिटी, सिडकुल चौक तथा ग्राम संपतपुर स्थित मंदिर में आयोजित गणेश उत्सव में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि गणेश उत्सव भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से आस्था के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।
उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देना चाहिए। ठुकराल ने सभी आयोजकों और श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रमों में कृष्णा रानी, रजत बठला, हर्ष रानी छाबड़ा, तन्न बठला, लल्जा देवी, अनीता देवी, सपना देवी, ममता, स्वाति बठला, गायत्री अरोरा, ज्ञानती देवी, सरिता, अनीता पासवान, सतेन्द्र पासवान, सन्नी मक्कड़, पंकज सेनी, सागर राय, राजू पासवान, जसवीर सैनी, देवलाल पासवान, नितिन भाई, जीत पाल, विनय पाल, अंशु पाल, मुकुल घई, अशोक, परशु पाल, हिमांशु गंगवार, रोहित गंगवार, नरेश, राजू गुप्ता, सचिन, कुसुम पाल, किरन पाल, सुनीता पाल, मंजू पाल, सुनीता गुप्ता, शशि बाला, राधा गुप्ता, जयवती, महेन्द्र कोली, सन्नी कोली, राजू कोली, विनोद कोली, भरत कोली, ओमकार चंद्रा, वेद प्रकाश कोली, परशुराम कोली, बिट्टू कोली, अंकुर रस्तोगी, चन्द्रपाल कोली, दीपक कोली, सुनीता दिवाकर, गौतम कोली, राहुल कोली, सुभाष कोली, दिनेश कोली, अजय कोली, महेन्द्र पाल कोली, विजय कोली, टीकाराम कोली, अमन कोली, पवन कोली, अनिल कोली, छोटे लाल, सौरभ पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
