IMG-20260920-WA0084
  • पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के बीच बस को किया रवाना, एक सप्ताह में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

रुद्रपुर। अतिरिक्त सुभाष कॉलोनी से पहली बार 55 श्रद्धालुओं का जत्था उज्जैन महाकाल, ओंकारेश्वर, नाथद्वारा, सांवरिया सेठ, खाटू श्याम और मेहंदीपुर बालाजी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए रवाना हुआ। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने धार्मिक जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच श्रद्धालुओं से भरी बस को रवाना किया।

यात्रा पर रवाना होने से पहले सभी तीर्थ यात्रियों ने गल्ला मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने श्रद्धालुओं को मंगलमय एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। धार्मिक स्थलों के दर्शन से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

ठुकराल ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ यात्रा का आनंद लेने तथा सुरक्षित वापस लौटने की अपील की।

यात्रा संयोजक दीपक प्रजापति ने बताया कि संपूर्ण यात्रा एक सप्ताह की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एसी बस की व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु वापस रुद्रपुर लौटेंगे।

यात्रा में जोगा लाल, अनिल, अनमोल, अर्पित, हर्ष, रितिक, गोलू, राजेश, हर्षवर्धन, राजकुमार, रिंकी शर्मा, अनमोल सागर, राहुल, आकाश, राकेश, वरुण बाला, रोहित कोली, रोहित प्रजापति, ममता, बबिता, अनीषा, सोनम, निधि, गोविंद, अर्जुन, सुदीप ठाकुर, सुरेश सागर, अमन, सौरभ, सुनील सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

इस अवसर पर सुनील चुघ, आनंद शर्मा, राम कुमार गुप्ता, सूरज ग्रोवर, सुदीप ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!