IMG_20260919_164936
  • SSP अजय गणपति के निर्देशन में जसपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी में प्रयुक्त 2 बाइक भी बरामद

जसपुर। ऊधम सिंह नगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जसपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 720 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल और 7.88 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। नशा तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं।

पहली कार्रवाई में सूतमिल चौकी पुलिस ने कासमपुर-शरीफ नगर रोड पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल UK18C-0029 से 720 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए। मामले में मौ. गुलशेर (26) निवासी शरीफ नगर, कुआं खेड़ा, थाना ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई में बाजार चौकी पुलिस ने कलियांवाला से तहसील रोड के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल UK06AA-1970 से 7.88 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने मामले में शहजाद हुसैन (30) निवासी पट्टी चौहान, जसपुर को गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/22/60 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

error: Content is protected !!