- एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में थाना केलाखेड़ा पुलिस ने आमजन को साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के बताए तरीके
ऊधम सिंह नगर। साइबर अपराधों से बचाव और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ऊधम सिंह नगर पुलिस लगातार साइबर जागरूकता अभियान चला रही है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में थाना केलाखेड़ा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने की जानकारी दी।

पुलिस टीम ने साइबर ठगी, फर्जी कॉल और लिंक, OTP, CVV, UPI PIN, फर्जी KYC तथा ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए। इसके साथ ही लोगों को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी के प्रति भी जागरूक किया गया।
पुलिस ने आमजन को किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने की हिदायत दी। साथ ही बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए उपलब्ध न कराने की अपील की गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि म्यूल खाताधारकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
पुलिस ने साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की अपील की।
पुलिस की अपील: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराध से बचें।
