IMG-20260918-WA0072

रुद्रपुर। दिवंगत अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर रुद्रपुर के मेट्रो चौक पर कांग्रेस पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यक्रम में पहुंचकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर दिवंगत अंकिता को याद किया और उनके परिजनों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि घटना के चार साल बाद भी अंकिता भंडारी के परिजन न्याय के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने सीबीआई जांच की धीमी गति को लेकर आक्रोश जताते हुए सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाया।

गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के मामले में सरकार बेहद संवेदनहीन रवैया अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में लीपापोती कर जांच को भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता के परिवार को न्याय मिलना चाहिए और जांच में तेजी लाई जानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी के सम्मान में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मेट्रो चौक पर मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, सुमित्तर भुल्लर, पुष्कर राज जैन, किशोर सामंत, उमा सरकार, इंदरजीत, पवन वर्मा, सुदीप ठाकुर, ज्योति टम्टा, करण गंगवार, कैलाश चंद, चंदन टम्टा, बबलू सागर, सुभाष राय और देवेंद्र कुमार समेत कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!