- डीडी चौक पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद, श्रमिकों और टेंपो चालकों ने मंदिर में की पूजा-अर्चना
रुद्रपुर। विश्वकर्मा पूजन के पावन अवसर पर रुद्रपुर टेंपो यूनियन के तत्वावधान में डीडी चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व यूनियन से जुड़े श्रमिकों और टेंपो चालकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ किच्छा बायपास रोड स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस दौरान भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। पूजा-अर्चना के बाद डीडी चौक पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन को लेकर टेंपो यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने भंडारे के आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में टेंपो यूनियन अध्यक्ष निखिल मंडल के अलावा राहुल सिंह, राजेंद्र कोली, राजू, मुखिया, काला, मुकेश, बिलाल, दिवाकर, चौहान, सपन, तपन, मधु, वाहिद, कमर अली, इरफान, युसूफ, राजवीर, विजन, राम बहादुर, शंभू मालिक, सिद्धार्थ मालिक, मुकेश मंडल, दिलीप सरदार, मानवेंद्र राय, रामकुमार गुप्ता, केरू मंडल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
