IMG-20260917-WA0126
  • दीप जलाकर की प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना
  • महापौर विकास शर्मा की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में सेवा और समर्पण का दिया संदेश

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार शाम शहर का त्रिशूल चौक हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। ‘एक दीया आशीर्वाद का’ अभियान के तहत आयोजित भव्य कार्यक्रम में 5,001 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की गई। बड़ी संख्या में शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

शाम छह बजे त्रिशूल चौक पर दीप प्रज्वलन का सिलसिला शुरू हुआ। देखते ही देखते पूरा परिसर हजारों दीपों की रोशनी से नहा उठा। एक साथ जलते हजारों दीपों ने आकर्षक और भव्य दृश्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए लोगों ने अपने-अपने हाथों से ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया।

महापौर विकास शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मां भगवती से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं।

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंत्योदय की भावना को सरकार की नीतियों के केंद्र में रखते हुए गरीबों को आवास, खाद्यान्न और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी सुविधाओं से जोड़ने का काम किया है। इसके साथ ही देश में आधारभूत ढांचे के विस्तार, रक्षा क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में बदलाव के लिए बड़े स्तर पर काम हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लंबे सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में शासन की जिम्मेदारी संभालते हुए देश और समाज की सेवा की है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी भूमिका और उपस्थिति को मजबूत किया है। आज उनके जन्मदिवस पर हजारों लोगों का एक स्थान पर एकत्र होकर दीप प्रज्वलित करना उनके प्रति लोगों की शुभकामनाओं और भावनाओं की अभिव्यक्ति है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि ‘एक दीया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम केवल जन्मदिन मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से सेवा और समर्पण का संदेश देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लेने का अवसर भी है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने और उनके स्वस्थ रहते हुए निरंतर राष्ट्रसेवा करते रहने की सामूहिक मंगलकामना की। दीपों की रोशनी के बीच पूरा त्रिशूल चौक उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। आयोजन के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और ‘एक दीया आशीर्वाद का’ संदेश को आगे बढ़ाया।

सूर्यास्त के बाद जैसे-जैसे दीप प्रज्वलित होते गए, त्रिशूल चौक का नजारा बदलता चला गया। हजारों दीपों की कतारों से पूरा परिसर प्रकाशमय हो गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के लिए मंगलकामना की।

इस दौरान रुद्रपुर विधायक श्री शिव अरोरा, सीडीओ दिवेश शासनी, दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी, उत्तम दत्ता, रामपाल सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा मोहन तिवारी वरिष्ठ नेता अनिल चौहान सुरेश कोली, योगेश वर्मा, पार्षद पवन राणा बीनू संतोष गुप्ता नूरुद्दीन अहमद विष्णु मानवेंद्र राय, दीपक राठौर, गोविंद शर्मा संदीप वाल्मीकि संदीप गुंबर महिला समूह, राजू नबियाल , नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पियूष रंजन समीर गौर, अक्षय गहलोत, रेनू जुनेजा, गौरव जुयाल, आदि समस्त पार्टी पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकता गण उपस्थित रहे ।।

error: Content is protected !!