- दानपुर की सामिया कालोनी, खानपुर नंबर एक और भगवानपुर कोलड़िया में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए ठुकराल, आयोजकों ने किया स्वागत व सम्मान
रुद्रपुर। ग्राम सभा दानपुर की सामिया कालोनी, ग्राम खानपुर नंबर एक और ग्राम सभा भगवानपुर कोलड़िया में आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में पूर्व विधायक एवं समाजसेवी राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधि-विधान से पूजा कर क्षेत्रवासियों और सभी लोगों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में पहुंचने पर श्रद्धालुओं और आयोजकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए आयोजकों और श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
ठुकराल ने कहा कि गणेश महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ लोगों को एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकारी देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों की ओर से राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। ठुकराल ने आयोजन से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त करते हुए गणेश महोत्सव की सफलता की कामना की। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
इस अवसर पर सर्वेश कुमार सिंह, अशोक शर्मा, राम कुमार गुप्ता, अजय नारायण सिंह, केरू मंडल, सुदीप कुमार सिंह, रवि शर्मा, राकेश तिवारी, अजीत शर्मा, केसी पाण्डेय, नरेश जागड़ा, अवनीश सक्सेना, अंबुज शुक्ला, मनोज श्रीवास्तव, सुदीप सिंह, सतीश कुमार, नरेश गुसाई, अमन सिंह, कुंदन भंडारी, विनोद ठाकुर, अभिषेक राय, श्यामल सरकार, अभिषेक मुनि, करण राय, गौरव दास, सूरज मंडल, सपन विश्वास, समीर सिकदार, सुरेश, अरुण बाला, देवदास, सुधीर, अशोक कुमार राय, विनीत सिंह, राजकुमार साहनी, दिनेश साहनी, गुलाब साहनी, करन साहनी, सूरज साहनी, सूखा सिंह, जयप्रकाश, सुनील कुमार, आजेश साहनी आदि मौजूद रहे।
