IMG-20260913-WA0019
  • वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलने का आरोप, आरोपी के पास से ₹1 लाख नकद और कार बरामद

काशीपुर। एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में काशीपुर पुलिस ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित से वसूली गई रकम में से ₹1 लाख नकद और एक कार बरामद की है।

मामला 10 अगस्त 2026 का है। कुंडेश्वरी निवासी सर्वेश कुमार ने कोतवाली काशीपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और षड्यंत्र के तहत उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उससे लाखों रुपये वसूले।

तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे के निर्देश दिए।

पुलिस ने सुरागरसी, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर 12 सितंबर 2026 को प्रतापपुर बैरियर के पास रामनगर रोड से मुख्य अभियुक्त राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर धनराशि वसूलने की योजना बनाने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़ित को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर वीडियो बनाने और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से ₹1,00,000 नकद और एक कार बरामद की गई है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
राजेंद्र कुमार पुत्र स्व. सतनाम सिंह, निवासी बैराज कॉलोनी, शक्तिनगर, बिजनौर, उम्र 32 वर्ष।

बरामदगी:

  • ₹1,00,000 नकद
  • एक कार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

error: Content is protected !!