IMG-20260912-WA0044
  • विधायक शिव अरोरा की विकासपरक सोच और भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर लिया सदस्यता का निर्णय, बूरानगर क्षेत्र में पार्टी को मिली मजबूती

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा की विकासपरक सोच, रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों और भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर बूरानगर के उपप्रधान पति एवं समाजसेवी जगराज सिंह ‘जग्गा प्रधान’ ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक शिव अरोरा ने सभी नवागंतुकों का भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी परिवार में स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल निकासी समेत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। जगराज सिंह ‘जग्गा प्रधान’ के भाजपा में शामिल होने से बूरानगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मजबूती मिलेगी। उनकी सामाजिक सक्रियता और क्षेत्र में मजबूत जनसंपर्क का लाभ पार्टी संगठन को मिलेगा।

विधायक ने कहा कि वह जग्गा प्रधान और उनके साथ भाजपा में शामिल हुए सभी साथियों के साथ पूरी ताकत से खड़े हैं। बूरानगर क्षेत्र के विकास को और गति देने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा संगठन को और मजबूत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी और मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी।

वहीं, जगराज सिंह ‘जग्गा प्रधान’ ने कहा कि विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। उन्होंने पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

भाजपा में शामिल हुए प्रमुख लोगों में जगराज सिंह ‘जग्गा प्रधान’, टोनी शेरगिल, सौरभ बाला, प्रमोद जायसवाल, सोनू चीमा, जस्सा रंधावा, सुखबीर सिंह, विक्की सिंह, फैज अली, सुरजीत गंगवार, चेतन जोहरी, सुनील पाल, मंदीप सिंह, रिशभ कंबोज, युगल काहलो, विजय सिंह, डॉ. केशव राव, यशदीप सिंह, अरुण जोशी, मंदीप सिंगला, गौरव शुक्ला, अंशु भारती, धन्यजय यादव, धीरज बंसल, पंकज, अतुल सनातनी, रोहित, विशाल पासवान, शिवम चंद्रा, अमर कोहली, महबूब, फरजान तुर्क, रोहन, रोहित सिंह, अनुराग निषाद, गुड्डू सलमानी, करण, अनिल कुमार, शिव कुमार, अतुल कुमार, देव कोहली, कृष्ण प्रजापति, रोहित कोहली, अभिषेक, पिटिक, कृष्ण कुमार, प्रियंशु, राजीव, दिव्यांशु, आशीष मजूमदार, अंशु अवस्थी, सुमित मंडल, मंगल, गुल्ली एवं सुमित शामिल रहे।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, भाजपा नेता सुरेश कम्बोज, गदरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज, प्रधान राजकुमार सैनी, प्रधान डॉ. सुमंगल, मुकेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!