- साईं मंदिर खेड़ा क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में कार्रवाई, एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर। साईं मंदिर खेड़ा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का रुद्रपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 3 सितंबर 2026 की रात साईं मंदिर खेड़ा क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई थी। मामले में वादी हर्षित बाल्मीकि निवासी खेड़ा, वार्ड नंबर 19, रुद्रपुर की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में मु0अ0सं0 452/2026, धारा 109/115(2)/351(2)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 सितंबर 2026 को एफएसएल जाने वाली सड़क, बीएचईएल के पास से दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राज चौहान (20 वर्ष), निवासी रेशमबाड़ी खेड़ा, रुद्रपुर और संदीप उर्फ चिड़ी, निवासी रेशमबाड़ी खेड़ा, रुद्रपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने संदीप उर्फ चिड़ी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी
- 01 अवैध तमंचा .315 बोर
- 01 जिंदा कारतूस .315 बोर
पुलिस टीम
- उ0नि0 नरेश पंत
- हे0का0 360 कृष्ण प्रसाद
- का0 741 गणेश धामी
