IMG-20260902-WA0018
  • श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर भक्तिमय हुआ कथा स्थल, विधायक ने धार्मिक आयोजनों को बताया आध्यात्मिक चेतना और संस्कारों का माध्यम

रुद्रपुर। श्री अग्रवाल धर्मसभा रुद्रपुर द्वारा आयोजित श्रीमद्कृष्ण कथा में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। उन्होंने कथा श्रवण कर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विधायक ने अपने सिर पर भगवान श्रीकृष्ण की पालकी धारण कर पालकी यात्रा में भी श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

कथा के दौरान व्यास पीठ पर विराजमान पूज्य पंडित जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह से जुड़ी दिव्य लीलाओं को विस्तार से बताया। कथा प्रसंग के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि श्रीमद्कृष्ण कथा केवल कथा श्रवण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन को धर्म, भक्ति और संस्कारों से जोड़ने का मार्ग भी है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर व्यास पीठ से पूज्य पंडित जी महाराज द्वारा विधायक शिव अरोरा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक ने श्री अग्रवाल धर्मसभा एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में श्री अग्रवाल धर्मसभा के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान अर्जुन गुप्ता, अमित जैन लोहिया, रणबीर गुप्ता, तारा चंद अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, मनोज मित्तल, अशोक मित्तल, अंकित अग्रवाल, दीपक मित्तल, आयुष गर्ग, सुभाष जैन, नितेश गुप्ता, नरेंद्र बंसल, उषा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, सपना मित्तल, अनुराधा जैन लोहिया, प्रिया गर्ग, उषा श्यामपुरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!