IMG-20260830-WA0012
  • आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर विधायक ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

रुद्रपुर। राधास्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख हजूर जसदीप सिंह जी गिल के रुद्रपुर आगमन पर विधायक शिव अरोरा ने उनसे आत्मीय भेंट की और आशीर्वाद एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। विधायक ने हजूर जसदीप सिंह जी गिल का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके रुद्रपुर आगमन को क्षेत्र के लिए सौभाग्य का अवसर बताया।

भेंट के दौरान विधायक शिव अरोरा ने अध्यात्म, आत्मचिंतन, मानव सेवा, धार्मिक मूल्यों तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने जैसे विषयों पर चर्चा की। हजूर जसदीप सिंह जी गिल ने भी अध्यात्म और सेवा के महत्व को लेकर अपने विचार साझा किए।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि संतों का सानिध्य व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में सही दिशा प्रदान करता है। आध्यात्मिक चिंतन मनुष्य को अहंकार से दूर रहकर सेवा, विनम्रता, संयम और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में अध्यात्म और आत्मचिंतन का महत्व और अधिक बढ़ गया है। अध्यात्म से जुड़ने पर व्यक्ति के भीतर सेवा, सद्भाव और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।

विधायक ने कहा कि हजूर जसदीप सिंह जी गिल से हुई मुलाकात उनके लिए अत्यंत आत्मीय और प्रेरणादायी रही। इस अवसर पर उन्होंने हजूर का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

error: Content is protected !!