IMG-20260829-WA0007
  • आरोपियों के कब्जे से दो नाजायज चाकू, लोहे का कटर, चाबी के गुच्छे, पेचकश, हथौड़ा समेत चोरी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद

नानकमत्ता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रात्रि के समय चोरी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त 2026 की रात चौकी प्रतापपुर एवं कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विक्रम सिंह बाजवा उर्फ विक्की, जुनैद खान, कल्लू कश्यप और राहुल राणा को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो नाजायज चाकू, लोहे का कटर, लोहे की छड़, छीनी, दो चाबी के गुच्छे, टॉर्च, प्लास, पेचकश और हथौड़ा समेत अन्य सामान बरामद हुआ।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नानकमत्ता में FIR संख्या 194/2026, धारा 312/313 बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। विवेचक द्वारा आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।

पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक राजेन्द्र पंत, उपनिरीक्षक अनवर अहमद, हेड कांस्टेबल अशोक, कांस्टेबल मो. इमरान, कांस्टेबल श्याम सिंह एवं कांस्टेबल गिरीश चन्द्र।

error: Content is protected !!