- अवैध हथियार बरामद, डीजे वाहन और बाइक सीज; वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र में जुलूस के दौरान हथियार लहराने और हुड़दंग करने के मामले में ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध कापे और एक फोल्डिंग मछलीनुमा चाकू बरामद किया है। साथ ही एक मोटरसाइकिल और डीजे वाहन को भी सीज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली थी कि श्याम टॉकीज तिराहा, आवास विकास के पास टाटा 407 वाहन में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है और कुछ युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हाथों में हथियार लहराते हुए उसके साथ चल रहे हैं। सूचना पर ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंची और टाटा 407 वाहन संख्या UP14ET8138 को खतरनाक तरीके से चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।
मौके पर मौजूद लोगों को पुलिस ने तितर-बितर होने के निर्देश दिए, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं करने पर तीन व्यक्तियों को निरुद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
इसके बाद 16 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि जुलूस के दौरान हथियार लहराने वाले कुछ युवक मोदी मैदान के पास मौजूद हैं। पुलिस ने आंचल दूध की दीवार के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान अभिषेक उर्फ कालू के कब्जे से एक फोल्डिंग मछलीनुमा चाकू बरामद हुआ। वहीं राजीव और हर्ष उर्फ भोला की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखे गए दो अवैध कापे बरामद किए गए।
बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्या UK-06-BM-7423 के आवश्यक दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उसे भी एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- राजीव पुत्र कैलाश साहनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी दुर्गा कॉलोनी, भूरारानी, रुद्रपुर।
- हर्ष उर्फ भोला पुत्र गाया साहनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी दुर्गा कॉलोनी, भूरारानी, रुद्रपुर।
- अभिषेक उर्फ कालू पुत्र हरीश चन्द, उम्र 21 वर्ष, निवासी दुर्गा कॉलोनी, भूरारानी, रुद्रपुर।
- अभय विश्वकर्मा पुत्र राजेन्द्र विश्वकर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी रविंद्र नगर, ट्रांजिट कैंप।
- मो. हसन पुत्र नबाब अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी प्रीत विहार, रुद्रपुर।
- सक्षम राजपूत पुत्र मुकेश राजपूत, निवासी इंद्रा कॉलोनी।
बरामदगी और सीज वाहन
- 02 अवैध कापे
- 01 फोल्डिंग मछलीनुमा अवैध चाकू
- 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्या UK-06-BM-7423
- 01 टाटा 407 डीजे वाहन संख्या UP14ET8138
पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त की घटना से संबंधित वायरल वीडियो और अन्य वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। प्रकाश में आने वाले अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी, उपनिरीक्षक महेश काण्डपाल, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, अपर उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश बबाढ़ी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल हिमांशु कुमार, थाना ट्रांजिट कैंप।
