IMG-20260817-WA0043
  • बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग और आर्म कुश्ती प्रतियोगिता में पुलिसकर्मी दिखाएंगे दमखम; जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने किया विधिवत उद्घाटन

रुद्रपुर। पुलिस लाइन रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में सोमवार को तीन दिवसीय 24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन भदौरिया मौजूद रहे।

आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न जनपदों एवं वाहिनियों से पहुंची टीमों के टीम मैनेजरों से परिचय कराया गया। सभी टीमों ने अपनी-अपनी ध्वजाओं के साथ मार्च-पास्ट कर मुख्य अतिथि को मान-प्रणाम दिया।

मेजबान ऊधम सिंह नगर टीम के कप्तान कांस्टेबल अमन दुगताल ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना और ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई। इसके बाद जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने प्रतियोगिता के विधिवत शुभारम्भ की घोषणा की।

प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों एवं वाहिनियों की कुल 15 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन मुख्य अतिथि ने बॉक्सिंग मैच का शुभारम्भ कराया। आयोजन सचिव की ओर से जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया।

जिलाधिकारी के आगमन से प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान पुलिसकर्मी बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग और आर्म कुश्ती में अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगे।

error: Content is protected !!