IMG-20260811-WA0060
  • पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बंधाया ढांढस, हरसंभव सहयोग का भरोसा; प्रक्रिया में देरी न करने को पुलिस अधिकारियों से की वार्ता

रुद्रपुर। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बताया गया कि सोमवार रात रिंग रोड के पास साई बिहार कॉलोनी निवासी दंपति सुनीता यादव और संतोष यादव की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं, शिवनगर निवासी राम बेटी की भी महतोष के पास हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

तीन लोगों की मौत की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं और हरसंभव मदद का प्रयास किया जाएगा।

पूर्व विधायक ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता की। उन्होंने प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने का आग्रह किया, ताकि परिजनों को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद मृतकों का अंतिम संस्कार करने में परेशानी न हो।

error: Content is protected !!