- ऑपरेशन प्रहार के तहत कुंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सरवरखेड़ा में हुई चोरी की वारदात का खुलासा
ऊधमसिंहनगर। एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली कुंडा पुलिस ने घर में घुसकर जेवरात चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पीली धातु के हार समेत कुल आठ आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को बाबू हुसैन निवासी सरवरखेड़ा, कोतवाली कुंडा ने पुलिस को सूचना दी थी कि दिन के समय अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली कुंडा में FIR संख्या 201/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीमों का गठन किया और सुरागरसी-पतारसी के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को मिली सूचना के आधार पर किमाया बैंकट हॉल के बाईं ओर जाने वाली सड़क से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 01 पीली धातु का हार, 03 सफेद धातु की अंगूठियां और 04 सफेद धातु के बिछुए बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) BNS की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार आरोपी
- साजिद उर्फ सज्जू, पुत्र अब्दुल रशीद, निवासी ग्राम सरवरखेड़ा, कुंडा, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष
- अरमान, पुत्र अहमद नबी उर्फ नविया, निवासी ग्राम सरवरखेड़ा, कोतवाली कुंडा, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 22 वर्ष।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
बरामदगी
- 01 पीली धातु का हार
- 03 सफेद धातु की अंगूठियां
- 04 सफेद धातु के बिछुए
पुलिस टीम
- उ0नि0 मनोज सिंह देव
- कां0 377 बृजेश कुमार
- कां0 674 राजकुंवर बोरा
