IMG-20260803-WA0078
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत 2015 से फरार आरोपी दबोचा, न्यायालय ने घोषित किया था मफरूर

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिलेभर में फरार अपराधियों, वारंटियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलभट्टा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2015 से फरार चल रहे मफरूर शातिर अभियुक्त हरजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी चड्ढा पेपर मिल के पास, ग्राम धनोरा, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध एनबी फौजदारी वाद संख्या-51/73 वर्ष 2024 के अंतर्गत माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने और गिरफ्तारी से बचने के कारण उसे मफरूर घोषित किया गया था। थाना पुलभट्टा पुलिस ने लगातार प्रयास और सतर्क कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में मुकदमा अपराध संख्या-41/2015, धारा 279, 338 एवं 427 (तत्कालीन आईपीसी) के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओम प्रकाश नेगी, मुख्य आरक्षी चारु पंत, कांस्टेबल दीप लोहनी एवं एसओजी के कांस्टेबल भूपेंद्र आर्य शामिल रहे।

error: Content is protected !!