- बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर हुआ विचार-विमर्श
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गुरुवार को देहरादून में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और संगठनात्मक एवं समसामयिक राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने पार्टी की आगामी रणनीति पर भी चर्चा की।
इसके साथ ही जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका और उन्हें प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने को लेकर भी मंथन किया गया। संगठन को अधिक सक्रिय और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से खड़ा करने पर विशेष जोर दिया गया।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भरोसा दिलाया कि वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक सशक्त बनाकर जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
