IMG-20260625-WA0031
  • विधायक की जनता से अपील अपनी एसआईआर सत्यापन समय रहते करवाए ओर बीएलओ का करे सहयोग

रुद्रपुर। उत्तराखंड मे निर्वाचन आयोग द्वारा 8 जून से शुरू की गई मतदाता सूची शुद्धिकरण SIR प्रकिया जिसमे प्रत्येक बूथ पर घर घर जाकर BLO व उनके सहयोगी के रूप मे लगाई गई शिक्षकों द्वारा SIR फार्म वितरित किया जा रहा है जिसमे रुद्रपुर विधायक क्षेत्र मे कुछ बूथों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुऐ BLo द्वारा महज 10 दिन के भीतर ही अपने बूथ का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करते हुऐ गणना प्रपत्र का सत्यापन कर ऑनलाइन अपलोड कर SIR प्रकिया के कार्य को पूर्ण करने का कार्य किया गया।

वही विधायक शिव अरोरा ने ऐसी BLO व उनके सहयोगी शिक्षकों को इस शानदार प्रदर्शन करने हेतु रुद्रपुर सिटी क्लब मे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे रुद्रपुर विधानसभा के ऐसे 11 बूथों जहाँ शत प्रतिशत SIR प्रकिया सत्यापन पूर्ण कर ऑनलाइन अपलोड कर लिया गया, उनको विधायक द्वारा सम्मानित किया गया जिसमे बूथ संख्या 182 से BLO दीपाली विश्वास सहयोगी शिक्षक रेखा कुमारी मीनू चौहान, बूथ संख्या 208 पर BLO अंजू रानी साथ मे शिक्षक नीलम आर्य, सरिता सुखीजा बूथ न 209 पर bLO धर्मवाती राय साथ मे शिक्षक बबिता विश्वकर्मा, ऋतुराज सिंह, बूथ संख्या 178 BLO शिखा व शिक्षक चित्रा, आशीष बूथ संख्या 179 BLO रोजी व शिक्षक दीपा सरकार, गोकुल चंद, बूथ संख्या 181 BLO शिखा व शिक्षक मंजीत कौर, अनीता, बूथ संख्या 195 BLO मधुबाला व शिक्षक सपन हलदार, हेमा, बूथ संख्या 86 राखी पाल व शिक्षक रुद्रानी शर्मा, भगवान सिंह, बूथ संख्या 51 BLO सुनीता चौरसिया व शिक्षक जयंत पंत, ललित भट्ट, बूथ संख्या 126 BlO बबिता मंडल व शिक्षक सुदीप मंडल, कमेश कुमार व बूथ संख्या 1 पर BLO रंजीता अरोरा व शिक्षक महेंद्र कुमार, वीरेंद्र जोशी को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेट कर विधायक द्वारा सम्मानित किया गया इस प्रकार रुद्रपुर विधायक के 11 बूथों की blO व उनके साथ लगे दो दो शिक्षक कुल 33 लोगो को सम्मानित किया गया।

विधायक शिव अरोरा बोले निश्चित रूप से जून माह जिसमे गर्मी अपने चरम सीमा पर है ओर जहाँ लोगो सड़को गली महोल्लो मे कम नजर आते है मगर SIR प्रकिया को जिस तेज गति से मूर्त रूप देते हुऐ महज 10 दिन मे इन बूथों पर शत प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित करने व उसके बाद भरकर उनको ऑनलाइन अपलोड कर SIR सत्यापन प्रकिया को पूर्ण कर लिया गया उसके लिये यह सभी 11 बूथ की BlO बधाई की पात्र है निश्चित रूप से रुद्रपुर क्षेत्र मे SIR प्रकिया तेज गति से चल रही है अन्य बूथों पर भी BLO जगह जगह कैम्प लगाकर व घर घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं उनको भी शुभकामनायें है.
यह सम्मान समारोह अच्छे कार्य के मनोबल को बढ़ाने उनके उत्साह वर्धन के लिए आयोजित किया गया जिससे रुद्रपुर क्षेत्र मे SIR के प्रति जगरूकता का भाव आये लोग अधिक से अधिक अपना नाम SIR मे दर्ज करवाए निश्चित रूप से SIR एक महत्वपूर्ण पड़ाव है जिसके आधार पर आने वाले विधानसभा चुनाव मे रुद्रपुर की महान जनता लोकतंत्र के महान पर्व मतदान मे प्रतिभाग करेगी लेकिन उसके लिये SIR सत्यापन का प्रत्येक व्यक्ति का होना जरूरी है ओर सभी क्षेत्र मे लगी BLO का सहयोग करे।

विधायक शिव अरोरा ने SIR प्रकिया मे शानदार कार्य करने वाली BLO व शिक्षकों को शुभकामनायें दी साथ ही रुद्रपुर क्षेत्र मे अन्य बूथों पर भी लगी bLO व शिक्षकों को विधायक शिव अरोरा ने शुभकामनायें दी कि वह भी आने वाले दिनों मे अपने बूथ पर शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करेगी ऐसा पूर्व विश्वास है।

इस दौरान कार्यक्रम मे ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, जिला मंत्री गजेंद्र प्रजापति, मनोज मदान, मयंक कक्कड़, राज कोली, सन्नी पासवान आदि लोग मौजूद रहें।

error: Content is protected !!