- SSP अजय गणपति के निर्देशन में सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम; सुबह 11 बजे से जुलूस समाप्ति तक लागू रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक
रुद्रपुर। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उधमसिंहनगर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति के निर्देशन में 26 जून 2026 को रुद्रपुर शहर में निकलने वाले मुहर्रम जुलूस के दौरान विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, प्रातः 11:00 बजे से जुलूस की समाप्ति तक शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात को वैकल्पिक रास्तों से संचालित किया जाएगा ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो और जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर की ओर से आने वाले वाहन काशीपुर, हरिद्वार, सितारगंज, खटीमा एवं पर्वतीय जनपदों की ओर जाने के लिए रामपुर बॉर्डर से रिंग रोड का उपयोग करेंगे। वहीं हरिद्वार और काशीपुर की ओर से आने वाले वाहनों को एमेनिटी स्कूल फ्लाईओवर से रिंग रोड के माध्यम से भेजा जाएगा।
खटीमा, सितारगंज और किच्छा की ओर से आने वाले वाहनों को रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली तथा काशीपुर-हरिद्वार की दिशा में जाने के लिए राधा स्वामी सत्संग के निकट स्थित फ्लाईओवर से रिंग रोड का उपयोग करना होगा। इसके अलावा नैनीताल और हल्द्वानी की ओर से आने वाले वाहन पार्ले चौक से रिंग रोड के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
पुलिस ने स्थानीय नागरिकों को भी आगाह किया है कि जुलूस की स्थिति और यातायात दबाव को देखते हुए नगर क्षेत्र के कुछ मार्गों पर वाहनों को अल्प अवधि के लिए डायवर्ट किया जा सकता है।
मुहर्रम पर्व के दौरान सुबह 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक रुद्रपुर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
उधमसिंहनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित डायवर्जन प्लान की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग
