- योग को बताया स्वस्थ जीवन की आधारशिला, नागरिकों ने नियमित अभ्यास का लिया संकल्प
रुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिषद पदाधिकारियों, सदस्यों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक रवि प्रजापति ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन की एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति और जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष मनोज अरोड़ा, विजय भूषण गर्ग, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष सनी धवन, परिषद महामंत्री राजेश सलूज सहित विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इसके उपरांत प्रतिभागियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।
