- जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा बोले- लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं राहुल गांधी
रुद्रपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि राहुल गांधी देश में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की मजबूती के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया है तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने रखा है।
गावा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि राहुल गांधी ने राजनीति में जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए लगातार जनता के बीच रहने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में कांग्रेस जनहित के मुद्दों को और मजबूती से उठाकर जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष ममता रानी, डॉ. अजय सिंह, फरीद मंसूरी, रिजवान लाला, चिराग कालरा, सोहेल खान, दिलशाद, सुनील चुग, राजवीर सिंह विर्क, सुखवंत सिंह विर्क, सेवाराम दिवाकर, नंदकिशोर नंदू, शाहनवाज, अबरार अहमद, आजम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
