file_00000000441072088c6fd7b0ade0ac1d
  • SSP अजय गणपति के सख्त निर्देशों पर बाजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी दबोचा

बाजपुर। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बाजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का मात्र तीन घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार 6 जून 2026 को मोबीन अहमद पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी सरकरा, बाजपुर ने कोतवाली बाजपुर में तहरीर देकर बताया कि उनकी HF Deluxe मोटरसाइकिल संख्या UK18A-0797, जो उन्होंने उपचार के लिए आयुष्मान अस्पताल बाजपुर के बाहर खड़ी की थी, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई।

तहरीर के आधार पर कोतवाली बाजपुर में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। त्वरित कार्रवाई के चलते घटना दर्ज होने के महज तीन घंटे के भीतर पुलिस ने लेवड़ा पुल के पास से आरोपी अजय उर्फ हरीश को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय उर्फ हरीश पुत्र हरगोविन्द, निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, बाजपुर, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:

चोरी की गई HF Deluxe मोटरसाइकिल संख्या UK18A-0797

पुलिस टीम में शामिल:

उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह मनराल (विवेचक)

कांस्टेबल जरनैल सिंह

कांस्टेबल मोहम्मद इरफान

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को वाहन चोरी के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

error: Content is protected !!