IMG_20260518_160635_955

रुद्रपुर। छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय धन सिंह मेहरा की जयंती पर छात्र नेताओं और युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेते हुए रक्तदान किया और समाज सेवा का संदेश दिया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि धन सिंह मेहरा ने छात्र हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ी और सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली को आज भी युवा प्रेरणा के रूप में याद करते हैं।
रक्तदान शिविर में राहुल गुप्ता, इमरान सैफी, शुभम मेहरा, नवी हसन, उदय वार्ष्णेय, रिक्की गुप्ता, दिव्यांशु, अर्जुन गंगवार, अंकुश बठला, मो. असलम, इमरान सिद्दीकी, सत्यम शर्मा, नागेंद्र गंगवार, रजत बिष्ट, जसवंत सिंह, शुभम कुमार प्रजापति, शुभम ठाकुर और कमलेश गुप्ता सहित कई छात्र नेताओं और युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वर्गीय धन सिंह मेहरा के बताए रास्ते पर चलकर समाज सेवा और युवाओं की आवाज को मजबूत करने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!