Screenshot_2026-02-16-08-38-04-86_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
रुद्रपुर। भाजपा नेता पवन अग्रवाल ने नगर निगम के महापौर विकास शर्मा के एक वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक और जन-कल्याणकारी बताते हुए इसकी जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में महापौर के कुशल नेतृत्व के चलते रुद्रपुर शहर में विकास के ऐसे नए आयाम स्थापित हुए हैं, जो पिछले कई दशकों में भी संभव नहीं हो पाए थे। जारी बयान में पवन अग्रवाल ने कहा कि महापौर विकास शर्मा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निकटता का सीधा लाभ रुद्रपुर की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की कई बड़ी विकास योजनाएं जो लंबे समय से फाइलों में अटकी हुई थीं, महापौर के प्रयासों से अब धरातल पर उतरनी शुरू हो चुकी हैं। उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि त्रिशूल चौक की स्थापना है, जिसने रुद्रपुर शहर को एक नई और भव्य पहचान दिलाने का काम किया है। पवन अग्रवाल ने आगे कहा कि महापौर न केवल सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं, बल्कि भविष्य की बड़ी परियोजनाओं पर भी उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। महापौर की मजबूत इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि आज नगर निगम एक बहुआयामी संस्था के रूप में उभरकर सामने आया है, जहां आम आदमी के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अतिक्रमणकारियों पर सख्ती और शहर की संस्कृति व डेमोग्राफी को संरक्षित करने के कदमों को भी महापौर की बड़ी जीत बताया। पवन अग्रवाल ने महापौर विकास शर्मा को उनके सफल एक वर्ष के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि आने वाले पांच साल रुद्रपुर के विकास की एक नई गाथा लिखेंगे। उन्होंने कहा कि जिस गति से शहर में कार्य हो रहे हैं, उससे रुद्रपुर जल्द ही प्रदेश के सबसे विकसित शहरों की सूची में अग्रणी होगा।
error: Content is protected !!