- एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चला अभियान, ट्रक, ट्रैक्टर समेत चार वाहनों के चालकों पर हुई कार्रवाई
रुद्रपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने विपरीत दिशा में वाहन चलाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं।
पुलिस के अनुसार, दर्ज मुकदमों में राजेन्द्र निवासी बरेली, ट्रक संख्या UK06 CC 2073, राहुल गंगवार निवासी पीलीभीत, ट्रैक्टर संख्या UK06 AH 9152, चरण सिंह निवासी आगरा, वाहन संख्या RJ40GA-6114 और सुखपाल सिंह निवासी बाजपुर, वाहन संख्या HR58F-8807 शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि विपरीत दिशा में वाहन चलाने से सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है। इसी को देखते हुए ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

