IMG-20261008-WA0013
  • एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जोरदार नारेबाजी की।

रुद्रपुर। किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर राजेश प्रताप सिंह एवं सिरौलीकला पंचायत अध्यक्ष पद पर रशीदा बेगम की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर में मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा जोरदार नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा ने कहा कि किच्छा और सिरौलीकला में मिली जीत प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की जीत है। उन्होंने कहा कि इस परिणाम से कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश में वृद्धि हुई है तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करेंगे।

जुनेजा ने कहा कि किच्छा में कुछ नेताओं द्वारा कथित रूप से समाज में कटुता फैलाने वाले बयान दिए जा रहे थे, लेकिन जनता ने ऐसे बयानों को तवज्जो न देकर विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष करण चीमा ने कहा कि इस जीत में तिलक राज बेहड़ की रणनीति और नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि किच्छा और सिरौलीकला में कांग्रेस को मिले जनसमर्थन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है और कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ बोर्ड में पहुंची है।

इस दौरान पार्षद सौरभ राज बेहड़, संदीप सिंह, आकाश चीमा, समप्रीत ग्रोवर, शंकर जायसवाल, रवि मिश्रा, बॉबी ठाकुर, हर्ष सक्सेना, प्रिंस भगत, सुखविंदर सिंह, गणेश यादव, मोहन कुमार, सत्यम अरोड़ा, बूटा सिंह, सुमित खुराना, अनंत विश्नोई, जॉनी नागपाल, सुखदीप गिल, पवन कुमार, सूरज कुमार, जसपवन चीमा, दीनदयाल चीमा, जिगर चीमा, करन आनंद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!