IMG-20261124-WA0120
  • गुरु नानक देव जी के प्रेम, समानता और भाईचारे के संदेश को जीवन में अपनाने का किया आह्वान, विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों ने सरोपा भेंट कर किया सम्मानित

रुद्रपुर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नगर एवं आसपास के विभिन्न गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए अरदास की। विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों की ओर से उन्हें सरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानवता को प्रेम, समानता, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया है। उनकी महान शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम कर रही हैं। गुरु साहिब ने जाति-धर्म और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने तथा आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलकर ही एक आदर्श और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। उनका जीवन और वाणी संपूर्ण मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

इस दौरान श्री गुरुद्वारा सिंह सभा गोल मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह, मीत प्रधान गुरमीत सिंह बटला, सेक्रेटरी रशपाल सिंह हैप्पी, छोटा सेक्रेटरी हरजीत सिंह विरदी, कैशियर अजमेर सिंह, स्टेट सेक्रेटरी गुरु शरण सिंह, जीत सिंह चाचू और तेजिंदर सिंह खरबंदा सहित अन्य संगत मौजूद रही।

वहीं, संत बाबा मेहर सिंह कुटिया वाला गुरुद्वारा बिंदुखेड़ा में प्रधान कमलजीत सिंह, खजांची कुलवंत सिंह, जोगेंद्र सिंह बाबा जी, मलकीत सिंह, जागीर सिंह, जोगिंदर सिंह, जसवंत सिंह, अमरजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह और अवतार सिंह सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इसके अलावा श्री गुरुद्वारा सिंह सभा बिंदुखेड़ा में कावल सिंह, भजनीक सिंह, भजन सिंह, प्रीतम सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह बरनाला, जसपाल सिंह, बलकार सिंह, महेंद्रपाल सिंह, हरप्रीत सिंह और मनमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

error: Content is protected !!