- गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकले भव्य नगर कीर्तन में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह; श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश
रुद्रपुर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में निकाले गए भव्य नगर कीर्तन का किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पुष्पवर्षा और आतिशबाजी कर नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

नगर कीर्तन के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें शामिल होकर गुरु नानक देव जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
इस अवसर पर विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को प्रेम, भाईचारे, समानता और सेवा का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम कर रही हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत किया जा सकता है।
वहीं, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी मानवता के लिए है। उन्होंने समाज को एकता, सद्भाव और परोपकार का मार्ग दिखाया। नगर कीर्तन जैसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, एडवोकेट आदेश सोलंकी, एडवोकेट सर्वेश सिंह, पूर्व पार्षद राजेश सिंह, पार्षद सौरभ बेड, गौरव खुराना, सौरभ शर्मा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत अरोड़ा, नंदकिशोर, मनीष गंगवार, अजय नारायण सिंह, सुशील गाबा, राजू गुप्ता, सुनील चुघ, संजय ठुकराल, ललित सिंह बिष्ट, संजीव गुप्ता, राजू भुसरी, राजवीर सिंह विर्क, हरभजन सिंह, बलजीत सिंह, सुखवंत सिंह, मोंटी वाधवा, गुलजार सिंह, गगन विर्क, कर्मवीर सिंह, लखविंदर सिंह, शिवम गंगवार, आकाश गंगवार, राहुल सरीन, सनी खुराना, राजीव छाबड़ा, संदीप मनोचा, अंकित ठुकराल, रोहित खुराना, आकाश बाटला, बब्बू विर्क, सौरभ घीक, संजय सैनी, अशोक कश्यप, राहुल प्रजापति, मानस बैरागी, परिमल राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

