IMG-20261120-WA0023
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस ने किया दो छिनैती की घटनाओं का खुलासा, ऑपरेशन प्रहार के तहत आनंदपुर रोड से पकड़े गए आरोपी।

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में महिलाओं के कानों से सोने के कुंडल छीनने की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में ट्रांजिट कैंप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिनैती किए गए दोनों सोने के कुंडल भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर 2026 को बालाजीपुरम कॉलोनी निवासी मुनेन्द्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी माता जी के कानों से बाइक सवार महिला और पुरुष सोने के कुंडल छीनकर फरार हो गए। इसी तरह ट्रांजिट कैंप निवासी उर्मिला राय ने भी शिकायत दी कि दुर्गा मंदिर से पूजा कर लौटते समय बाइक सवार महिला और पुरुष उनके कानों से सोने के कुंडल छीनकर भाग गए। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

घटनाओं के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। 20 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आनंदपुर रोड स्थित परिमल टाउन के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान राहुल (29 वर्ष), निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर और रवीना (26 वर्ष), निवासी बिसातगंज सिसौना, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के दो कुंडल बरामद किए। मौके पर बुलाए गए शिकायतकर्ताओं ने बरामद कुंडलों की पहचान अपने आभूषणों के रूप में की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, अपर उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश बवाड़ी, कांस्टेबल हिमांशु, महिला कांस्टेबल शान्ति बिष्ट और महिला कांस्टेबल लीला आर्या।

error: Content is protected !!