IMG-20261020-WA0078
  • सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी पुलिस गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और महिला सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

रुद्रपुर। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में 20 अक्टूबर 2026 को एसएसपी अजय गणपति ने रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने और प्रभावी पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसएसपी अजय गणपति ने त्योहार के दौरान बाजारों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

बाजारों में प्रभावी पुलिस गश्त के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों को बाजारों, मुख्य मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त और चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने और आवश्यकता पड़ने पर वैधानिक कार्रवाई करने को कहा।

दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर यातायात का सुचारु संचालन बनाए रखने तथा जाम की स्थिति से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

महिला सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई पर जोर

एसएसपी ने बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि त्योहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।

जनपदभर में सतर्कता बरत रही पुलिस

दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी की जा रही है। बाजारों, धार्मिक आयोजनों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ऊधमसिंहनगर पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि नागरिक निर्भीक होकर दशहरा पर्व मना सकें।

ऊधमसिंहनगर पुलिस की आमजन से अपील

पुलिस ने नागरिकों से दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित करने से बचने, यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने को कहा है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई है।

error: Content is protected !!