IMG-20261011-WA0072
  • कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत के बाद कार्रवाई, प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर एसएसपी ने अपनाया कड़ा रुख

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने सख्त रुख अपनाया है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और प्रभावी चेकिंग अभियान में लापरवाही बरतने के मामले में एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को कोतवाली कुंडा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए थे, जबकि तीन लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और प्रभावी चेकिंग व्यवस्था को लेकर सख्त कार्रवाई की।

इस कार्रवाई के तहत उपनिरीक्षक सौरभ भारती, प्रभारी चौकी शिवराजपुर पट्टी और उपनिरीक्षक मनोज देव, प्रभारी चौकी मंडी, दोनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

एसएसपी अजय गणपति की इस कार्रवाई को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और चेकिंग व्यवस्था में लापरवाही के प्रति सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों को सड़क सुरक्षा और प्रभावी चेकिंग व्यवस्था को गंभीरता से लेने का स्पष्ट संदेश दिया गया है।

error: Content is protected !!