IMG-20260701-WA0055

रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित निचाल इमली मोहल्ला, वार्ड नंबर-22 में महिलाओं द्वारा मां भगवती दुर्गा जागरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए तथा शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में पहुंचने पर महिलाओं ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत और सम्मान किया।

ठुकराल ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए आयोजन की सफलता पर महिलाओं को बधाई दी।

इस अवसर पर राम सेवक कोली, दिनेश कोली, गब्बर कोली, राजू गुप्ता, अंकित श्रीवास्तव, सुरेश, रामचंद्र, प्रेमवती, माया देवी, रमा देवी, पार्वती देवी, रामकली, पुष्पा, श्यामा देवी सहित मोहल्ले के अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!