- ग्राम मोहनपुर नंबर एक में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, आयोजन समिति ने ठुकराल को स्मृति चिह्न भेंटकर किया सम्मानित
रुद्रपुर। रास पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री श्री राधा गोविंद ज्योति कमेटी के सौजन्य से ग्राम मोहनपुर नंबर एक में भगवान श्री राधा-कृष्ण की रासलीला पूजन का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुमित्रा सिकदार ने की। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि रास पूर्णिमा भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य रासलीला और राधा-कृष्ण के प्रेम, भक्ति एवं समर्पण का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ ही आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक विरासत से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। उन्होंने सफल आयोजन के लिए कमेटी के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों को बधाई दी।
कार्यक्रम में नरेश विश्वास, सदानंद सिकदार, योगेश सरकार, चंदन विश्वास, कमेटी अध्यक्ष कालाचंद सिकदार, अशोक विश्वास (मधु), उपाध्यक्ष समीर सिकदार, सचिव कन्हाई चंद्र पाल, कोषाध्यक्ष मुकेश बाला, उपकोषाध्यक्ष सोनू सरकार, संपूर्ण प्रभारी शिवपद मंडल, संरक्षक परितोष हालदार, अजीत विश्वास, वरुण विश्वास, अजीत सिकदार, सुशांत सरकार, मानिक कुमार, निताई चंद पाल, वासुदेव सिकदार, कालाचंद बाला, परवीन बाला, ठाकुर अजय नारायण सिंह, अंकित बटला और केरू मंडल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

