IMG-20260705-WA0044
  • 25 साल पुरानी दोस्त बनी जीवनसाथी, घर पर हुई रजिस्टर्ड मैरिज; परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में नई पारी का आगाज

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में अपनी लंबे समय की मित्र गौरी स्प्रैट के साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है। दोनों ने मुंबई स्थित आमिर खान के पाली हिल स्थित आवास पर सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज की। समारोह में परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

जानकारी के मुताबिक शादी के कागजात पर हस्ताक्षर दोपहर करीब 12:45 बजे किए गए। इस खास मौके पर आमिर के दोनों बेटे जुनैद खान और आजाद राव खान के अलावा बेटी आयरा खान भी मौजूद रहीं। शादी के बाद आमिर और गौरी ने परिवार के साथ जश्न मनाया और डांस भी किया।

समारोह में उद्योगपति मुकेश अंबानी, फिल्म निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर समेत आमिर के कई करीबी मित्र भी शामिल हुए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

25 साल पुरानी दोस्ती बनी रिश्ते की नींव

आमिर खान ने हाल ही में एक बातचीत में बताया था कि वह गौरी स्प्रैट को पिछले करीब 25 वर्षों से जानते हैं। हालांकि 2024 में दोनों की बातचीत फिर शुरू हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती रिश्ते में बदल गई। आमिर ने कहा था कि गौरी के साथ उन्हें मानसिक शांति और सुकून मिलता है तथा अब उन्हें लगता है कि उनकी जिंदगी एक नए मुकाम पर पहुंच गई है।

रीना और किरण से अलग, लेकिन सम्मान बरकरार

आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे—जुनैद और आयरा—हैं। इसके बाद उन्होंने किरण राव से विवाह किया, जिनसे उनका बेटा आजाद है। दोनों रिश्ते खत्म होने के बावजूद आमिर और उनकी पूर्व पत्नियों के बीच सम्मानजनक संबंध बने रहे हैं। परिवार के कई कार्यक्रमों में उन्हें साथ देखा जाता रहा है।

गौरी स्प्रैट कौन हैं?

गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और कॉर्पोरेट जगत से जुड़ी रही हैं। उनकी भी पहले शादी हो चुकी थी और उनका एक बेटा है। लंबे समय की दोस्ती के बाद अब दोनों ने अपने रिश्ते को विवाह का नाम दिया है।
नई शादी के साथ आमिर खान ने अपनी निजी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू किया है, जिसकी चर्चा फिल्मी दुनिया से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है।

error: Content is protected !!