वार्ड नं- 33 में निर्दलीय प्रत्याशी गिरीश जोशी ने बिगाड़े समीकरण

  • गोपाल शर्मा/जिला प्रभारी

 

सादगी और सरल स्वभाव से जीत रहे हैं लोगों का दिल

रूद्रपुर। वार्ड नं- 33 सिंह कालोनी से पार्षद के निर्दलीय प्रत्याशी गिरीश जोशी ने समीकरण बिगाड़ दिये हैं। निर्दलीय प्रत्याशी गिरीश जोशी की सादगी और उनका सरल स्वभाव मतदाताओं पर अलग छाप छोड़ रहा है।

वार्ड 33 में इस बार चार प्रत्याशी मैदान में हैंं, जिनमें से तीन पर्वतीय और एक देशी समाज से हैं। भाजपा से निवर्तमान पार्षद सुशील चौहान और कांग्रेस से विक्रम रावत चुनाव मैदान में है जबकि गिरीश जोशी और हरीश भट्ट निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं। करीब तीन साल पहले इलाहाबाद बैंक के सेवानिवृत्त होकर पहली बार राजनीति में कूदे गिरीश चन्द्र जोशी की साफ सुथरी छवि ओर उनकी सादगी लोगों को भा रही है। उन्हें लोगों की सहानुभूति मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। बता दें भाजपा ने इस वार्ड से अपनी पहली सूची में गिरीश चन्द्र जोशी को ही उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन नामांकन से ठीक पहले उनका नाम निरस्त कर उनकी जगह निवर्तमान पार्षद सुशील चौहान को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसे लेकर पर्वतीय समाज के लोगों में नाराजगी भी है। भाजपा से टिकट निरस्त होने के बाद गिरीश जोशी के समर्थकों ने उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ाने का फैसला किया।

निर्दलीय प्रत्याशी जोशी अब जोर शोर से चुनाव प्रचार मे जुटे है प्रचार के दौरान उन्हें वार्ड वासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वार्ड में रह रहे तमाम सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके परिवार के लोग गिरीश जोशी के चुनाव प्रचार में जोर शोर से जुटे हैं। साथ ही उनके प्रचार में बुजुर्ग महिलाएं और युवा बढ़चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान के दौरान गिरीश चन्द्र जोशी ने वार्डवासियों से चुनाव निशान कोट के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। उन्होंने वार्डवासियों को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि वह नेतागिरी करने नहीं बल्कि सेवा करने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वह पार्षद बनते हैं तो वार्डवासियों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी। वार्ड की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से कराया जायेगा। वार्ड में सड़क नाली, बिजली की समस्याओं के निराकरण के साथ ही वार्ड में सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मी, सीसी टीवी कैमरे लगाना भी उनकी प्राथमिकता होगी।

जनसंपर्क में गिरीश जोशी के साथ दान सिंह रावत, महेश चंद्र जोशी, जगदीश चंद्र भट्टð, लक्ष्मी चंद्र पंत, चंदन सिंह बिष्ट,कैलाश पंत, रमेश चंद्र खुलवे, रमेश चंद्र जोशी, ललिता रावत, पुष्पा जोशी, विमल चुनौती, बबली नेहाल, पूजा बिष्ट, यशोदा जोशी, सावित्री नेहाल, डॉली चौधरी, मंजू, मीनू वर्मा, बीना त्रिपाठी, दया काकोटी, श्रीमती सुमन आदि समेत तमाम लोग जुट हैं।

error: Content is protected !!