Screenshot_7

PM मोदी की ‘AI-जनरेटेड’ आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करना पड़ा भारी; दिल्ली पुलिस ने बिहार से आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली/पटना। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग और साइबर अपराध के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एआई-जनरेटेड आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में सिद्धनाथ नामक व्यक्ति को बिहार के कुरथा से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की IFSO (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) यूनिट अब आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ला रही है।

क्या है पूरा मामला?

आरोपी सिद्धनाथ पर आरोप है कि उसने आधुनिक एआई टूल्स का उपयोग करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐसी तस्वीरें बनाईं जो न केवल आपत्तिजनक थीं, बल्कि सामाजिक मर्यादाओं के भी खिलाफ थीं। इन तस्वीरों में एक विदेशी महिला नेता और एक वरिष्ठ भाजपा नेता को भी आपत्तिजनक स्थितियों में दिखाया गया था। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और आरोपी के डिजिटल फुटप्रिंट्स का पीछा करते हुए उसे बिहार में दबोच लिया।

error: Content is protected !!